उत्तराखण्ड समाचार

डिप्लोमा इंजीनियर गरजे, उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का अल्मोड़ा में धरना

अल्मोड़ा में लंबित मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों का आक्रोश फूट पड़ा। बुधवार को शक्ति सदन परिसर में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले अभियंताओं ने धरना-प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शासन स्तर पर लगातार अनुरोध के बावजूद 27 सूत्रीय मांगों का अब तक समाधान नहीं हो सका है। इससे अभियंताओं में गहरा असंतोष है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और आपदा राहत कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देने के बावजूद उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।

अभियंताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके तहत 23 फरवरी को देहरादून में रैली निकालकर सचिवालय घेराव करने का ऐलान किया गया है।

धरना-प्रदर्शन में मंडल सचिव दीपक सिंह मटियाली, मनीष कुमार, जिला सचिव ललित बिष्ट, अजय टम्टा, हिमांशु जोशी, गौरव पंत, रिनी पांडे, केजी गोस्वामी, पीपी गोस्वामी, गिरीश कोटियाल और विपिन तिवारी समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button