सीबीआई कोर्ट में पेश नहीं हुए सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर, अब अगली सुनवाई के लिए मिलेगी नई तारीख – Hindi National News
उत्तराखण्ड समाचार

सीबीआई कोर्ट में पेश नहीं हुए सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर, अब अगली सुनवाई के लिए मिलेगी नई तारीख

देहरादून। पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर मंगलवार को सीबीआई कोर्ट में पेश नहीं हुए। दोनों की अदालत में पेशी होनी थी, लेकिन उनके अनुपस्थित रहने के कारण मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। अब अदालत की ओर से अगली सुनवाई के लिए नई तारीख निर्धारित की जाएगी।

दरअसल, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रविदास धाम को अपने नाम कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था। इस संबंध में दीपिका ने 24 अक्टूबर को रानीपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

शिकायत के आधार पर पुलिस ने 25 अक्टूबर को सहारनपुर स्थित उनके आवास से उर्मिला सनावर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

इसके बाद उर्मिला सनावर की ओर से अदालत में जमानत याचिका दाखिल की गई थी। सोमवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली। अदालत ने 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानती पेश करने की शर्त पर रिहाई के आदेश दिए।

जमानत संबंधी दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को उनकी जेल से रिहाई की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि, मंगलवार को सीबीआई कोर्ट में सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर की पेशी नहीं हो सकी। अब मामले में अगली सुनवाई के लिए नई तारीख तय होने का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button