कल हरिद्वार आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन रहेगा बंद – Hindi National News
उत्तराखण्ड समाचार

कल हरिद्वार आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन रहेगा बंद

 हरिद्वार।   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रविवार को हरिद्वार आगमन को देखते हुए जिले की पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सख्त कर दी है। कार्यक्रम के दौरान सुबह 6 बजे से लेकर समापन तक हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।

कार्यक्रम स्थल और सुरक्षा व्यवस्था

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पतंजलि विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से अंदर तक किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
बाॅयज मैस बैरियर से कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले वाहनों पर भी रोक रहेगी।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

  • वीआईपी, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग आचार्यकुलम परिसर में की जाएगी।
  • आम जनता के वाहनों के लिए फ्लाईओवर के नीचे और फेज-1 क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

इस तरह होगा यातायात डायवर्जन

राष्ट्रपति के वीवीआईपी कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत डायवर्जन प्लान जारी किया है। कार्यक्रम शुरू होने से एक घंटा पहले से ही ये व्यवस्था लागू होगी।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

  • दिल्ली से आने वाले वाहन – नगला इमरती से डायवर्ट कर लक्सर–कनखल मार्ग से हरिद्वार भेजे जाएंगे।
  • रुड़की से आने वाला यातायात – पिरान कलियर और धनौरी मार्ग से हरिद्वार पहुंचेगा।
  • हरिद्वार से दिल्ली जाने वाले वाहन – पतंजलि फ्लाईओवर की सर्विस लेन से होकर गुजरेंगे।
  • पतंजलि फ्लाईओवर और विश्वविद्यालय सर्विस लेन – कार्यक्रम के दौरान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
  • सल्फर मोड़ व बहादराबाद से पतंजलि की ओर आने वाले वाहन – शांतरशाह चौकी से डायवर्ट कर पथरी रो-पुल मार्ग से भेजे जाएंगे।
  • रायवाला से हरिद्वार की ओर आने वाले वाहन – सप्तऋषि से भारत माता मंदिर होते हुए पुराने एआरटीओ चौक पर रोके जाएंगे।
  • नजीबाबाद व चंडीचौक से ऋषिकेश की ओर जाने वाले वाहन – आनंदवन समाधि सर्विस लेन कट से 200 मीटर पहले रोक दिए जाएंगे।
  • नजीबाबाद व चंडीचौक से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन – अलकनंदा सर्विस लेन कट से 200 मीटर पहले रोके जाएंगे।
  • शंकराचार्य चौक से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात – गायत्रीलोक सर्विस लेन कट से डायवर्ट कर गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन कट से 200 मीटर पहले रोका जाएगा।
  • गुरुकुल कांगड़ी से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन – राइस मिल तिराहा से डायवर्ट कर हरिलोक तिराहा सर्विस लेन कट से 200 मीटर पहले रोके जाएंगे।
  • भगवानपुर से हरिद्वार या सिडकुल की ओर जाने वाले वाहन – धनौरी–सुमननगर मार्ग से डायवर्ट कर भेजे जाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button