उत्तराखण्ड समाचार

नैनीताल में सड़क के गड्ढे ने कराया हादसा, बाइक 30 मीटर खाई में गिरी; महिला घायल

नैनीताल। सात नंबर क्षेत्र में सड़क पर बने गड्ढे के कारण बाइक सवार परिवार हादसे का शिकार हो गया। चढ़ाई पर बाइक का पहिया गड्ढे में जाने से वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में बाइक सवार महिला घायल हो गई, जबकि उसका पति और गोद में बैठी दो वर्षीय बच्ची बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार सात नंबर निवासी राजेंद्र सिंह अपनी पत्नी नीतू धौनी और दो वर्षीय बच्ची को लेकर अस्पताल गए थे। पत्नी को अस्पताल में दिखाने के बाद तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चढ़ाई पर सड़क में बने गड्ढे में बाइक का पहिया जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।

हादसे में नीतू बाइक समेत करीब 30 मीटर नीचे खाई में जा गिरीं और घायल हो गईं। वहीं राजेंद्र सिंह और उनकी दो वर्षीय बच्ची को कोई चोट नहीं आई।

प्रभारी पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि घायल नीतू का अस्पताल में उपचार किया गया। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर बने गड्ढे हादसे का कारण बने हैं। चढ़ाई वाले इस मार्ग पर गड्ढों के कारण वाहन चालकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button