उत्तराखण्ड समाचार

सनातन केवल पूजा पद्धति नहीं, जीवन जीने की पद्धति: विहिप

जौलीग्रांट: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) मातृ शक्ति के तत्वावधान में रानीपोखरी में सनातन धर्म जागरूकता को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों, भारतीय संस्कृति, पारिवारिक संस्कारों और अखंड राष्ट्र की अवधारणा पर चर्चा हुई।

वक्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा-पद्धति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक पद्धति है, जो सत्य, अहिंसा, त्याग और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देती है।

जिला सह संयोजिका पिंकी भट्टी ने कहा कि वर्तमान समय में बड़ी संख्या में युवा पश्चिमी संस्कृति की ओर आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे में मातृ शक्ति की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि मां ही बच्चों में संस्कारों की नींव मजबूत कर सकती है।

प्रखंड रानीपोखरी की संयोजिका अर्चना ने कहा कि मातृ शक्ति सनातन धर्म की महत्वपूर्ण आधारशिला है और राष्ट्रहित में संगठित होकर कार्य करना जरूरी है। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करने की बात कही।

कार्यक्रम में गौ रक्षा प्रमुख रानीपोखरी अमित सिंह, बजरंग दल के जिला ऋषिकेश सह संयोजक अंकित राजपूत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में सनातन धर्म, गौ रक्षा, मंदिरों की गरिमा और हिंदू समाज को संगठित करने के लिए लगातार कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button