उत्तराखण्ड समाचार

पिथौरागढ़-चंपावत हाईवे पर खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल

चंपावत। पिथौरागढ़-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनलेख के पास मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर चंपावत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार कार संख्या यूके 05 टीए 5045 खटीमा से पिथौरागढ़ की ओर जा रही थी। बनलेख वन चौकी से पहले अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में 32 वर्षीय नरेंद्र राम पुत्र हेम राम, निवासी बांस, मेतोली, चंडाक, पिथौरागढ़ की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में कार चालक 26 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र जगदीश राम, 60 वर्षीय जमन राम पुत्र लक्ष्मण राम और 62 वर्षीय हरि राम पुत्र दानी राम गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर घायलों को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें चंपावत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि चारों लोग खटीमा में अपने रिश्तेदारों के यहां गए थे और वहां से वापस पिथौरागढ़ लौट रहे थे। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button