उत्तराखण्ड समाचार

उत्तराखंड में तीन मार्च को साल का पहला चंद्रग्रहण, नौ घंटे पहले लगेगा सूतक काल

देहरादून। फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर तीन मार्च को साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। यह चंद्रग्रहण सिंह राशि और मघा नक्षत्र में घटित होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ग्रहण दोपहर 3:20 बजे शुरू होकर शाम 6:47 बजे समाप्त होगा और लगभग 3 घंटे 27 मिनट तक प्रभावी रहेगा।

चूंकि यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। सूतक काल ग्रहण से नौ घंटे पहले, यानी सुबह 6:20 बजे से शुरू हो जाएगा और ग्रहण समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे। शहर के कई मंदिरों में इस संबंध में सूचना भी जारी कर दी गई है। ज्योतिष विशेषज्ञों का कहना है कि यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा लाल रंग का दिखाई दे सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button