उत्तराखण्ड समाचार

जागेश्वर हमारी आस्था और विश्वास का केंद्र, इसे भव्य और दिव्य स्वरूप देंगे: सीएम धामी

अल्मोड़ा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को प्रसिद्ध तीर्थस्थल जागेश्वर धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने 76.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित छह विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने जागेश्वर धाम परिसर का पैदल भ्रमण किया और जागेश्वर धाम मास्टरप्लान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं

सीएम धामी ने कहा कि “जागेश्वर हमारी आस्था और विश्वास का केंद्र है। इसे दिव्य और भव्य स्वरूप देने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।” उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए धाम की बुनियादी अवसंरचना को सुदृढ़ किया जाएगा, साथ ही वृद्ध जागेश्वर का भी विकास किया जाएगा, क्योंकि दोनों स्थलों का पौराणिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व अत्यंत गहरा है।

उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम का समग्र विकास आध्यात्मिक, पर्यटन और सांस्कृतिक दृष्टि से वैश्विक पहचान सुनिश्चित करेगा और इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण के नए अवसर पैदा होंगे।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, डीएम अंशुल सिंह, एसएसपी देवेंद्र पींचा, सीडीओ रामजीशरण शर्मा, एसडीएम संजय कुमार, तहसीलदार बरखा जलाल समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

लोकार्पित योजनाएं

  • दन्या से आरा-सल्पड़ मोटर मार्ग का सुधारीकरण
  • चायखान से थुआसिमल मोटर मार्ग का सुधारीकरण
  • सत्यों में 33/11 केवी उप संस्थान का निर्माण
  • राजकीय पॉलीटेक्निक सल्ट और दन्या में अनावासीय भवन निर्माण
  • राजकीय पॉलीटेक्निक द्वाराहाट में मैकेनिकल भवन निर्माण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button