उत्तराखण्ड समाचार

उत्तराखंड स्थापना दिवस: तीन नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी विधानसभा सत्र को संबोधित, स्पीकर ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। इस बार राज्य के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। यह सत्र तीन नवंबर को आयोजित किया जाएगा।

राज्य की रजत जयंती (Silver Jubilee) के अवसर पर आयोजित इस विशेष सत्र की तैयारियों की समीक्षा बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने की। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही छह से आठ नवंबर तक युवा महोत्सव भी आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए इस बार पहली बार ऑनलाइन एंट्री की सुविधा शुरू की गई है।

राष्ट्रपति के आगमन और विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। सुरक्षा, प्रोटोकॉल और स्वागत से संबंधित सभी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button