उत्तराखण्ड समाचार

देहरादून: युवक ने खुद को लगाया जहर का इंजेक्शन, सुसाइड नोट में लिखा पासवर्ड और पिता के नाम भावुक संदेश

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में एक युवक ने जहर का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने अपने मोबाइल व अन्य अकाउंट के पासवर्ड लिखे और पिता से माफी मांगते हुए भावुक संदेश छोड़ा।     घर में इंजेक्शन लगाकर की आत्महत्या
प्रेमनगर थानाक्षेत्र के कंडोली निवासी अशोक (32) पुत्र प्रकाश चंद, जो श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ था, ने बृहस्पतिवार को घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, मृतक के हाथ में कैनुला लगा था और पास ही शीशी, दो खाली सिरिंज व सुसाइड नोट मिला। आशंका है कि अशोक ने कैनुला से जहर का इंजेक्शन चढ़ाया।

किसी पर नहीं लगाया आरोप
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची तो अशोक अपने कमरे में मृत अवस्था में मिला। मौके से मोबाइल फोन, सुसाइड नोट, सिरिंज और शीशी बरामद की गई। फील्ड यूनिट को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई की गई। सुसाइड नोट में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

सुसाइड नोट में लिखे पासवर्ड और माफी के शब्द
सुसाइड नोट में अशोक ने लिखा कि उसने यह कदम खुद की इच्छा से उठाया है। उसने अपने मोबाइल और अन्य खातों के पासवर्ड लिखे ताकि परिवार को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। नोट में उसने पिता से माफी मांगते हुए लिखा —

“पापा, मैंने आपका दिल दुखाया, मुझे माफ करना। मेरी मोटरसाइकिल का ध्यान रखना, उसे आप चलाना। अकाउंट से रुपये निकालकर बहन की शादी करना।”

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button