उत्तराखण्ड समाचार

छठ महापर्व: डीजे और आतिशबाजी पर सख्त रोक, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक और सुरक्षा प्लान

देहरादून। छठ महापर्व के दौरान घाटों पर भीड़भाड़ और भगदड़ की आशंका को देखते हुए देहरादून पुलिस ने सुरक्षा और यातायात के लिए विशेष योजना जारी की है। इस बार घाटों पर डीजे बजाने और आतिशबाजी करने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

पुलिस ने बताया कि छठ पूजा के लिए सात नई पार्किंग साइटें बनाई गई हैं। गलत पार्किंग करने पर वाहन का 1200 रुपये चालान और टोइंग कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए दो क्रेन तैनात की गई हैं। प्रेमनगर, मालदेवता, चंद्रबनी और नेहरू कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में पूजा कार्यक्रम आयोजित होंगे। 27 और 28 अक्टूबर के लिए यातायात प्लान लागू रहेगा।

  • दून से सहसपुर-विकासनगर जाने वाले वाहन रांघडवाला तिराहा, दरू चौक, बडोवाला, सिंघनीवाला तिराहा और धूलकोट मार्ग से जाएंगे।
  • नंदा की चौकी छठ स्थल की ओर जाने वाले श्रद्धालु रांघडवाला तिराहा, प्रेमनगर चौक से आगे बढ़ेंगे।
  • भाऊवाला से प्रेमनगर जाने वाले वाहन सुद्धोवाला चौक, बालाजी धाम कट, ठाकुरपुर रोड, प्रेमनगर चौक से गुजरेंगे।
  • बिधोली से प्रेमनगर जाने वालों को नंदा की चौकी, सुद्धोवाला चौक, बालाजी धाम कट, ठाकुरपुर रोड, प्रेमनगर चौक मार्ग से भेजा जाएगा।
  • प्रेमनगर से झाझरा-सुद्धोवाला-बिधोली की दिशा में जाने वाले वाहन ठाकुरपुर रोड और बालाजी धाम से होकर जाएंगे।
  • धूलकोट तिराहा से भारी वाहन सिंघनीवाला की ओर डायवर्ट होंगे और बडोवाला से आगे बढ़ेंगे।
  • सेलाकुई, झाझरा, प्रेमनगर और दून शहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुभारती कॉलेज, उत्तरांचल विश्वविद्यालय के पास, नंदा की चौकी पेट्रोल पंप के पास और आसन नदी के किनारे पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
  • सेलाकुई क्षेत्र में नदी किनारे खाली स्थानों पर भी पार्किंग बनाई गई है।
  • मालदेवता, रायपुर और बालावाला से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मालदेवता रोड पर पार्किंग होगी।
  • आईएसबीटी, क्लेमेंटटाउन और मोहब्बेवाला से आने वालों के लिए चंद्रबनी हाट बाजार मैदान में पार्किंग का इंतजाम किया गया है।

घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें तैनात रहेंगी। भीड़भाड़ से बचने और यातायात पर दबाव कम करने के लिए प्रशासन ने नागरिकों से निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button