उत्तराखण्ड समाचार

खेतों और मकानों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी हाई वोल्टेज लाइन, ग्रामीणों में हादसे का डर

उत्तरकाशी। भटवाड़ी विकासखंड के गणेशपुर गांव में खेतों और मकानों के बेहद करीब से गुजर रही 33 केवी हाई वोल्टेज विद्युत लाइन ग्रामीणों के लिए खतरे का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि लाइन इतनी नजदीक है कि हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से विद्युत लाइन को लेकर खतरा बना हुआ है। कई बार लाइन टूटने की घटनाएं भी हो चुकी हैं, हालांकि अब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है।

इन दिनों गांव में धान की कटाई और मंडाई का काम चल रहा है। खेतों के बेहद करीब से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन के कारण इस दौरान हादसे का खतरा और बढ़ गया है।

ग्राम प्रधान प्रदीप राणा ने बताया कि विद्युत लाइन से उत्पन्न खतरे के संबंध में उत्तराखंड जल विद्युत निगम के अधिकारियों को कई बार जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि 33 केवी लाइन को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए या फिर दुर्घटना की आशंका को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button