उत्तराखण्ड समाचार

दो दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी, डीएम ने देर रात कंट्रोल रूम पहुंचकर संभाली कमान

उत्तराखंड । उत्तराखंड  में खराब मौसम की चेतावनी के बीच रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने देर रात जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र और यात्रा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यात्रा मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों और मौसम की स्थिति की निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगरानी और सूचना तंत्र को और मजबूत किया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए 24 घंटे सतर्क रहना आवश्यक है।

इसके अलावा उन्होंने एसओएस कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की और निर्देश दिए कि सूचना का आदान-प्रदान तेज, सटीक और प्रभावी होना चाहिए। सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहकर हर स्थिति पर नजर रखने और तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button