उत्तराखण्ड समाचार

दूषित पानी से पटा रास्ता, छात्रों के लिए बना खतरा

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में एसएसजे परिसर को जोड़ने वाला पैदल मार्ग इन दिनों छात्रों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। लंबे समय से घरों से निकल रहा दूषित पानी रास्ते पर बह रहा है, जिससे वहां चलना मुश्किल हो गया है।

नालियों के चोक होने के कारण यह गंदा पानी सड़क पर फैल गया है, जिससे फिसलन बढ़ गई है। इस वजह से कई छात्र-छात्राएं रास्ते से गुजरते समय फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।

स्थिति की गंभीरता के बावजूद अब तक नालियों की मरम्मत या सफाई के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे न केवल विद्यार्थियों को दिक्कत हो रही है, बल्कि आसपास रहने वाले लोगों के लिए भी संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

छात्रों ने नगर निगम से मांग की है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए और जो लोग रास्ते पर गंदा पानी बहा रहे हैं, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए, ताकि आने-जाने वालों को राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button