कोटद्वार डिपो के एजेंसी चालकों-परिचालकों ने चारधाम यात्रा का बहिष्कार, वेतन न मिलने पर जताया विरोध

कोटद्वार। कोटद्वार रोडवेज डिपो में तैनात एजेंसी से जुड़े चालकों और परिचालकों ने चारधाम यात्रा के लिए ड्यूटी करने से इनकार कर दिया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि कुछ चालकों और परिचालकों पर जबरन निर्धारित रूट पर जाने का दबाव बनाया जा रहा है।
विरोध के चलते एजेंसी स्टाफ ने ड्यूटी स्लिप लेने से भी मना कर दिया और चारधाम यात्रा का बहिष्कार कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिला है, जिससे वे नाराज हैं।
रोडवेज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) ने इस मुद्दे पर चालकों और परिचालकों के प्रति सहानुभूति जताई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि चारधाम यात्रा के संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि यात्रा प्रभावित न हो।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 25 अप्रैल तक उनका वेतन नहीं मिला, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।



