उत्तराखण्ड समाचार

यमुनोत्री यात्रा के दौरान नासिक के श्रद्धालु की मौत, सांस लेने में हो रही थी परेशानी

उत्तरकाशी । उत्तरकाशी  के बड़कोट क्षेत्र में यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। नासिक (महाराष्ट्र) से आए एक 65 वर्षीय श्रद्धालु की पैदल मार्ग पर चढ़ाई करते समय मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, यात्रा की शुरुआत के दिन ही यह हादसा हुआ। श्रद्धालु को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और चढ़ाई के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। एक नेपाली मूल के मजदूर ने उन्हें अचेत अवस्था में जानकीचट्टी स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकीचट्टी अस्पताल के डॉ. हरदेव सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण सांस संबंधी बीमारी प्रतीत हो रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

एसआई राजेश कुमार के अनुसार, मृतक के साथी अभी यमुनोत्री धाम की ओर गए हुए हैं। उनके लौटने के बाद ही मृतक की पूरी पहचान और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चढ़ाई करते समय सावधानी बरतें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button