उत्तराखण्ड समाचार

रुड़की: खेलते समय झगड़े में 12 वर्षीय बालक की डंडे से हत्या, नाबालिग आरोपी

रुड़की । रुड़की  गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 12 साल के बच्चे के सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम नाबालिग ने दिया।

खेलते समय हुए झगड़े में एक नाबालिग ने दूसरे बच्चे के सिर में डंडा मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद से दोनों पक्षों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला चंदापुर में सोमवार दोपहर क्षेत्र के बच्चे आपस में आंबेडकर पार्क में खेल रहे थे। वहां बच्चों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। इस बीच भानू (12) पुत्र बालेंद्र के सिर पर डंडे से वार किया गया। इसके बाद पार्क में मौजूद बच्चे वहां से भाग गए और भानू घर पहुंचा। वहां भानू ने परिवार को सिर पर डंडा लगने की बात कही और बेहोश हो गया। परिवार के लोग भानू को बीएसएम तिराहा स्थिति निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने भानू को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मामूली बात पर हत्या होने से क्षेत्र में भी दहशत का माहौल है। इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्राथमिक पड़ताल में हत्यारोपी के नाबालिग होने की बात सामने आ रही है। वह खुद केस की पड़ताल कर हत्या के सही कारणों और अन्य पहलुओं की जांच कर रहे हैं। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button