उत्तराखण्ड समाचार

देहरादून में आठ मार्च को होगा श्री झंडे जी का आरोहण, 27 मार्च तक चलेगा झंडा मेला

देहरादून में आस्था, श्रद्धा और विश्वास के प्रतीक Shri Jhanda Ji Mela का शुभारंभ इस वर्ष 8 मार्च को श्री झंडे जी के आरोहण के साथ होगा। मेला 27 मार्च तक चलेगा। मेले के कार्यक्रमों की रूपरेखा जारी कर दी गई है।

25 फरवरी से शुरू होंगी तैयारियां

मेले की औपचारिक तैयारियां 25 फरवरी से प्रारंभ होंगी। इस दिन श्री दरबार साहिब के प्रतिनिधि सुबोध उनियाल, पंजाब की पैदल संगत के लिए बिहलौलपुर के महंत वियंतदास के नाम का हुकुमनामा, श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के हस्ताक्षर कराकर बड़ागांव ले जाएंगे।
27 फरवरी को श्रीमहंत पैदल संगत के स्वागत के लिए अराईयांवाला पहुंचेंगे।

1 मार्च को श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज पैदल संगत के साथ श्री दरबार साहिब में प्रवेश करेंगे, जिसके बाद संगत का आगमन शुरू हो जाएगा।

पांच मार्च से गिलाफ सिलाई, 10 मार्च को नगर परिक्रमा

5 मार्च को गिलाफ सिलाई का कार्य आरंभ होगा। इसी दिन पवित्र ध्वजदंड को बांबेबाग से श्री दरबार साहिब लाया जाएगा।
7 मार्च को पूर्वी संगत की विदाई होगी और 9 मार्च को श्रद्धालु दिनभर श्री दरबार साहिब में मत्था टेकेंगे।
10 मार्च को नगर परिक्रमा निकाली जाएगी।

आठ मार्च को होगा मुख्य आरोहण

8 मार्च को सुबह 8 से 9 बजे के बीच श्री झंडे जी को उतारा जाएगा। स्नान के बाद सादा गिलाफ और शनील गिलाफ चढ़ाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके पश्चात श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज सेवकों को आशीर्वाद देंगे और दर्शनी गिलाफ चढ़ाया जाएगा।
शाम 4 से 5 बजे के बीच श्री झंडे जी का विधिवत आरोहण किया जाएगा।

देहरादून के परिवार को मिला दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का अवसर

इस वर्ष दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य देहरादून के पार्क रोड निवासी अनिल कुमार गोयल को मिला है। उन्होंने बताया कि करीब 22 वर्ष पहले उन्होंने इसकी बुकिंग कराई थी और अब उनका नंबर आया है। इससे पहले वे शनील गिलाफ चढ़ा चुके हैं।
उन्होंने इसे प्रभु का आशीर्वाद बताते हुए कहा कि इस अवसर से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष यह अवसर पंजाब के दो भाइयों को मिला था।

हर वर्ष होली की पंचमी तिथि को होने वाला श्री झंडे जी का आरोहण बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है, जिसमें देशभर से श्रद्धालु शामिल होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button