उत्तराखण्ड समाचार

मौसम खुलते ही बढ़ा तापमान, पहाड़ों में फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

देहरादून। दो दिनों तक खराब मौसम के बाद प्रदेशभर में मौसम साफ होते ही तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। मैदानों से लेकर पहाड़ों तक दिन में गर्मी का एहसास हुआ। राजधानी देहरादून में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 11.6 डिग्री रहा।

शनिवार को भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। रविवार से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है।

पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। विशेषकर तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button