उत्तराखण्ड समाचार

देहरादून में कांग्रेस की विशाल रैली आज, कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू

देहरादून, 16 फरवरी 2026।
राजधानी देहरादून में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आज विशाल रैली निकाल रही है। रैली को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर में व्यापक रूट डायवर्जन योजना लागू की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि रैली परेड ग्राउंड से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। इसके चलते कई स्थानों पर यातायात को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा।

ये रहेगा रूट डायवर्जन प्लान

  • रैली के परेड ग्राउंड से निकलने पर ओरियंट चौक से कनक चौक जाने वाले वाहनों को ग्लोब चौक होते हुए भेजा जाएगा।

  • लैंसडाउन चौक और बुद्धा चौक से आने-जाने वाले यातायात को भी डायवर्ट किया जाएगा।

  • रैली के कनक चौक पहुंचने पर पेसिफिक तिराहा से कनक चौक की ओर जाने वाले वाहनों को तनेजा ऑप्टिकल कट से रोजगार तिराहा की ओर भेजा जाएगा।

  • रैली के ओरियंट चौक पहुंचने पर कनक चौक और ग्लोब चौक से ओरियंट चौक की ओर जाने वाले यातायात को पेसिफिक तिराहा से होकर भेजा जाएगा।

  • घंटाघर से ओरियंट चौक जाने वाले वाहनों को दर्शनलाल चौक की ओर मोड़ा जाएगा।

  • रैली के ग्लोब चौक पहुंचने पर बहल चौक की ओर जाने वाले यातायात को पेसिफिक तिराहा से बैनीबाजार की ओर भेजा जाएगा।

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

  • रैली के पीछे किसी भी वाहन को चलने की अनुमति नहीं होगी।

  • रैली के बहल चौक पार करने के बाद राजपुर रोड और बैनीबाजार चौक से आने वाले यातायात को रोक-रोककर छोड़ा जाएगा।

  • एनेक्सी तिराहा से हाथीबड़कला की ओर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग का यातायात सीएसडी तिराहा और वाटिका तिराहा होते हुए बिंदाल की ओर भेजा जाएगा।

  • रैली के दिलाराम चौक पहुंचने पर कालीदास तिराहा से दिलाराम की ओर जाने वाले वाहनों को पथरियापीर और नेशविला रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button