उत्तराखण्ड समाचार

हरिद्वार में पौष पूर्णिमा पर अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, बोले– “आज का दिन बेहद खास”

हरिद्वार। पौष पूर्णिमा के अवसर पर मशहूर टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने हरिद्वार के गंगा घाट पर आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद उन्होंने कहा कि आज का दिन उनके लिए बेहद खास है और यहां आकर उन्हें गहरी शांति का अनुभव हुआ।

अर्जुन बिजलानी निजी कार्य से देहरादून पहुंचे थे। ऋषिकेश क्रिएटिव प्रोडक्शन के मालिक चिन्मय पंडित के साथ वे हरिद्वार आए और गंगा स्नान का संकल्प लिया। अभिनेता ने बताया कि चिन्मय पंडित से हरिद्वार और गंगा स्नान के महत्व के बारे में सुनकर उन्होंने यहां आने का मन बनाया।

उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इससे पहले बनारस में शूटिंग के दौरान उन्हें गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान का अवसर मिला था और आज पौष पूर्णिमा जैसा पावन दिन होने से यह अनुभव और भी विशेष बन गया।

अर्जुन बिजलानी ने कहा कि हरिद्वार पहुंचकर मन को अद्भुत शांति मिलती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से विश्व प्रसिद्ध हरकी पैड़ी आने और गंगा स्नान करने की अपील भी की।

इस अवसर पर श्री गंगा सभा के सचिव उज्ज्वल पंडित ने अर्जुन बिजलानी का रुद्राक्ष माला पहनाकर स्वागत किया। अभिनेता को शनिवार शाम को वापस लौटना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button