उत्तराखण्ड समाचार

देवभूमि में नए साल पर आस्था का सैलाब, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड |
नववर्ष 2026 के स्वागत में देवभूमि उत्तराखंड आस्था और उत्साह में डूबी नजर आई। पहाड़ से लेकर मैदान तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नए साल की शुरुआत पूजा-अर्चना और दर्शन के साथ की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
वहीं, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने भी नववर्ष पर प्रदेश के विकास के साथ-साथ नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की शुभेच्छा व्यक्त की।

प्रमुख स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़

  • देहरादून – टपकेश्वर मंदिर: तड़के से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें।

  • चमोली – गोपीनाथ मंदिर: श्रद्धालुओं ने दर्शन कर परिवार की कुशलता की कामना की।

  • श्रीनगर – कमलेश्वर महादेव मंदिर: सुबह से ही भारी भीड़, नए साल की शुरुआत पूजा के साथ।

  • हरिद्वार: हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान, मनसा देवी, चंडी देवी व अन्य मंदिरों में भक्तों का तांता।

  • नए साल पर मंदिरों में उमड़ी रिकॉर्ड भीड़

  • ️ पूजा-अर्चना और गंगा स्नान से हुई वर्ष की शुरुआत

  • सीएम धामी और राज्यपाल ने दीं नववर्ष की शुभकामनाएं

  • पहाड़ से मैदान तक जश्न और आस्था का संगम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button