उत्तराखण्ड समाचार

दस उड़ानें देरी से पहुंचीं, यात्रियों को हुई दिक्कत

जौलीग्रांट।  दून एयरपोर्ट पर बुधवार को पूरे दिन उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा। सुबह से शाम तक विभिन्न शहरों से आने वाली लगभग दस उड़ानें अपने निर्धारित समय से देरी से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

सुबह अहमदाबाद से आने वाली इंडिगो फ्लाइट 7:55 की बजाय 8:12 बजे उतरी। एअर इंडिया की मुंबई फ्लाइट 9:55 बजे पहुंचनी थी, लेकिन यह काफी देरी से दोपहर 3:35 बजे एयरपोर्ट पर उतरी। इसके अलावा इंडिगो हैदराबाद फ्लाइट 11:10 की जगह करीब 1:15 बजे, इंडिगो कोलकाता फ्लाइट 12:10 की जगह 1:25 बजे और एअर इंडिया मुंबई फ्लाइट 2:20 की जगह 2:48 बजे पहुंची।

शाम के समय भी उड़ानों में देरी जारी रही। एअर इंडिया दिल्ली फ्लाइट 3:20 की बजाय 4:08 बजे, इंडिगो पुणे 5:05 की जगह 7:30 बजे, इंडिगो बंगलूरू 5:20 की जगह 6:39 बजे, इंडिगो मुंबई 6:20 की जगह 6:54 बजे और इंडिगो जयपुर 6:40 की जगह 7:00 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरी।

उड़ानों के देरी से पहुंचने का असर आगे की यात्रा योजनाओं पर भी पड़ा, जिससे यात्रियों ने नाराजगी जताई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button