उत्तराखण्ड समाचार

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली का बागेश्वर में भव्य स्वागत

अल्मोड़ा । भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली के पदभार संभालने के बाद पहली बार जिले में आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिलेभर से पहुंचे युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

बाइक रैली के साथ हुआ स्वागत

शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने द्यांगण बाईपास से भाजपा जिला कार्यालय तक बाइक रैली निकाली। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह गस्याल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

कार्यकर्ता को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

प्रदेश अध्यक्ष मेंदोली ने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार युवाओं के हित में अनेक योजनाएं चला रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें, ताकि अधिक से अधिक युवा मुख्यधारा से जुड़ सकें।

कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक सुरेश गढि़या, नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, विधायक प्रतिनिधि भास्कर दास, जिला महामंत्री संजय परिहार, प्रदेश संयोजक आदर्श कठायत, विवेक तिवारी, मंडल अध्यक्ष राहुल साह, गणेश कांडपाल, अशोक बिष्ट, गोविंद कपकोटी, और योगेश जोशी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button