उत्तराखण्ड समाचार

सीएम धामी 30 अक्टूबर को बिहार में करेंगे दो चुनावी रैलियां, प्रमुख नेताओं को सौंपी गई प्रचार की जिम्मेदारी

देहरादून — बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने प्रमुख नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंप दी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इनमें शामिल हैं और वे 30 अक्टूबर को बिहार में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अक्टूबर को बिहार के मोतिहारी जिले में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पहली सभा कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में और दूसरी हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र में होगी। भाजपा नेतृत्व ने बिहार चुनाव में प्रचार के लिए जिन प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारी दी है, उनमें सीएम धामी भी शामिल हैं।

सीएम धामी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) समेत अपने कई फैसलों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रहे हैं। इससे पहले भी वे गोरियाकोठी, वारसलीगंज और सिवान विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर चुके हैं। अब वे दोबारा बिहार जाकर जनसभाओं में पार्टी के लिए समर्थन जुटाएंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के कार्यक्रम विभाग संयोजक सुशील चौधरी ने सीएम धामी का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार, 30 अक्टूबर को मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे पटना हवाई अड्डे से निजी विमान द्वारा कल्याणपुर के लिए रवाना होंगे।

पहली जनसभा महात्मा गांधी मिडिल स्कूल ग्राउंड, कल्याणपुर में दोपहर 12:05 बजे आयोजित होगी। दूसरी जनसभा अपराह्न 1:55 बजे महावीर रामेश्वर इंटर कॉलेज, सोनवर्षा, हरसिद्धि में आयोजित की जाएगी।

संबंधित खबर:
उत्तराखंड: विधानसभा के इतिहास में दूसरी बार विशेष सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण, 3 नवंबर को द्रौपदी मुर्मू करेंगी संबोधन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button