उत्तराखण्ड समाचार

केदारनाथ यात्रा का दूसरा चरण तेज़, श्रद्धालुओं की संख्या 17 लाख पार

रुद्रप्रयाग/देहरादून। केदारनाथ धाम की दूसरे चरण की तीर्थयात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रतिदिन 10 हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शन कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। अब तक 17 लाख से अधिक श्रद्धालु धाम पहुँच चुके हैं।

मौसम सुहावना होने के कारण तीर्थयात्री केवल दर्शन ही नहीं कर रहे, बल्कि केदारनाथ के प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद उठा रहे हैं। अधिकांश यात्री जत्थों के साथ यात्रा कर रहे हैं।

बताया गया कि बीते अगस्त में अतिवृष्टि और भू-धंसाव के कारण तीर्थयात्रा धीमी पड़ गई थी और कुछ दिनों के लिए प्रशासन ने यात्रा रोकनी पड़ी थी। अब मौसम सामान्य होने से यात्रा ने दोबारा गति पकड़ ली है

केदारनाथ में व्यवसाय करने वाले विनोद सेमवाल ने कहा कि बरसात के बाद पहाड़ियों की तलहटी में हरी-भरी बुग्याली घास उग आती है, जिससे तीर्थयात्री प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद भी ले रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button