उत्तराखण्ड समाचार

सीएम धामी बोले— उत्तराखंड पहला राज्य, जहां बुनियादी शिक्षा के लिए राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा तैयार

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जिसने बुनियादी शिक्षा के लिए राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा (State Curriculum Framework) तैयार की है। उन्होंने यह बात राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में 840 विद्यालयों की वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं के केंद्रीयकृत स्टूडियो के शुभारंभ अवसर पर कही।

सीएम ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की यह ऐतिहासिक पहल प्रदेश के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है। आज शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजिटल तकनीक, वर्चुअल प्लेटफॉर्म और स्मार्ट कक्षाओं के माध्यम से नए अवसरों के द्वार खुल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन नवाचारों से पाठ्यक्रम अधिक रोचक और सरल बन रहा है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थी भी विशेषज्ञ शिक्षकों से सीधे संवाद कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 226 विद्यालयों को पीएम श्री विद्यालय के रूप में विकसित किया गया है, जबकि 500 विद्यालयों में वर्चुअल कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि अब छात्र ‘उत्तराखंड वर्चुअल लर्निंग एप्लीकेशन’ के माध्यम से घर बैठे गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। यह ऐप विद्यार्थियों को स्वयं मूल्यांकन की सुविधा भी देगा और उन्हें देश-राज्य के श्रेष्ठ शिक्षकों से सीखने का अवसर प्रदान करेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button