इंदौर की तर्ज पर रुद्रपुर में लगेगा स्मार्ट ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम

रुद्रपुर। जल्द ही रुद्रपुर नगर की ट्रैफिक व्यवस्था को हाईटेक बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। नगर निगम और पुलिस प्रशासन मिलकर शहर को स्मार्ट ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम से लैस करेंगे। यह व्यवस्था इंदौर की तर्ज पर तैयार होगी, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है।
मेयर और पुलिस प्रशासन की बैठक
बुधवार को मेयर ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी क्राइम नीहारिका तोमर और एएसपी रेवाधर मठपाल से मुलाकात की। इस दौरान स्मार्ट ट्रैफिक प्रोजेक्ट पर विस्तार से चर्चा हुई। मेयर ने बताया कि वे हाल ही में इंदौर गए थे, जहां उन्होंने अत्याधुनिक ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम का अध्ययन किया। उसी मॉडल को अब रुद्रपुर में लागू करने की तैयारी है।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
पूरे शहर में लगेंगे एआई कैमरे
इस परियोजना के तहत पूरे नगर निगम क्षेत्र को एआई-आधारित एनपीआर (नंबर प्लेट रीडिंग) कैमरों से कवर किया जाएगा।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
- प्रमुख मार्गों, चौराहों और शहर के प्रवेश द्वारों पर हाई-क्वालिटी कैमरे लगाए जाएंगे।
- ये कैमरे ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को स्वतः पहचान लेंगे और तुरंत ई-चालान जारी कर सकेंगे।
- आवश्यकता पड़ने पर इस प्रोजेक्ट का संचालन किसी विशेषज्ञ कंपनी को सौंपा जाएगा।
अपराध नियंत्रण में भी मदद
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि रुद्रपुर पुलिस के पास पहले से ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम मौजूद है। अब इसमें और अधिक अत्याधुनिक कैमरे जोड़े जाएंगे और सिस्टम को एआई तकनीक से जोड़ा जाएगा। इससे न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि अपराध नियंत्रण में भी अप्रत्याशित सुधार देखने को मिलेगा।
राज्य सरकार को जाएगी डीपीआर
महापौर ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शीघ्र ही राज्य सरकार को भेजी जाएगी। सरकार की मंजूरी के बाद इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।




