उत्तराखण्ड समाचार

बारिश के कारण यमुना नदी का बहाव तेज हो गया

उत्तरकाशी।  मंगलवार को हुई लगातार बारिश के कारण यमुना नदी का बहाव तेज हो गया। स्यानचट्टी में जलस्तर अचानक बढ़ने से लोग भयभीत हो गए और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे। बलदेव सिंह राणा समेत कई लोगों ने अपने होटल खाली कर सुरक्षित स्थानों पर सामान ले गए।

करीब 400 मीटर हिस्से में बढ़ते जलस्तर से सरकारी और गैर-सरकारी परिसंपत्तियों पर असर पड़ा। स्यानचट्टी में झील के मुहाने को खोलने के लिए सिंचाई विभाग की मशीनें अभी तक नहीं पहुंच पाईं। हालांकि कुपड़ा खड्ड के मुहाने पर तीन पोकलेन मशीनों को दो दिन से उतारने की कोशिश जारी है।

स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी पर चैनलाइजेशन कार्य किया जा रहा है और झील के मुहाने के लिए रास्ते बनाए जा रहे हैं।

गंगोत्री हाईवे नलूणा के पास दूसरे दिन यातायात बहाल हो गया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं जंगलचट्टी और नारदचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे पांचवें दिन भी बंद रहा। लगातार पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण हाईवे खोलने में दिक्कतें आ रही हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button