आवश्यक सेवाओं वाले क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश – Hindi National News
उत्तराखण्ड समाचार

आवश्यक सेवाओं वाले क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश

अल्मोड़ा। उत्तराखंड पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) उपभोक्ताओं को निरंतर और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति देने के लिए प्रतिबद्ध है। रानीखेत दौरे पर पहुंचे प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लगातार बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त लाइनों और उपकरणों की मरम्मत में देरी न हो।

उन्होंने कहा कि अस्पतालों, पेयजल योजनाओं और अन्य आवश्यक सेवाओं वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता से बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। साथ ही पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

 

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button