उत्तराखण्ड समाचार

मैदान में कोहरा और पहाड़ में पाला बढ़ाएगा ठंड, छह जनवरी से बारिश-बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड । उत्तराखंड  में इन दिनों सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में पाले और शीतलहर के कारण ठंड और बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत और पौड़ी जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ मैदानी क्षेत्रों में शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रह सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश का मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। हालांकि छह जनवरी को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके बाद सात से 10 जनवरी तक फिर से मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट देखी गई। मसूरी में पिछले दो दिनों से मौसम काफी सर्द बना हुआ है। सुबह हल्की धूप के बाद दोपहर में घना कोहरा छा गया और ठंडी हवाओं के चलते लोग घरों में ही रहने को मजबूर हो गए।

ठंड से बचाव के लिए मसूरी में जगह-जगह अलाव जलाए जा रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button