बीटेक पास 22 साल की साक्षी बनीं कुई गांव की प्रधान – Hindi National News
उत्तराखण्ड समाचार

बीटेक पास 22 साल की साक्षी बनीं कुई गांव की प्रधान

उत्तराखंड।  पंचायत चुनाव में पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक स्थित कुई गांव को 22 वर्षीय नई प्रधान मिली हैं। देहरादून से बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद साक्षी ने गांव लौटकर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

ग्राम प्रधान बनने के बाद साक्षी ने कहा कि वह अपने तकनीकी ज्ञान और शहरी अनुभव का उपयोग गांव के विकास में करेंगी। उनकी प्राथमिकताएं शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर खड़े करना हैं। साक्षी की इस जीत से गांववासियों को नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जगी है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button