उत्तराखण्ड समाचार

ऋषिकेश: अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पहचान नहीं हो पाई

ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी तिराहे पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से शनिवार रात एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।

थाना प्रभारी प्रदीप सिंह चौहान के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि लोनिवि तिराहे पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वह मृत पाया गया।

मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष है। उसने सफेद कमीज और सफेद पैंट पहन रखी थी। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है और पहचान की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button