16 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी, आरोपी फरार – Hindi National News
उत्तराखण्ड समाचार

16 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी, आरोपी फरार

देहरादून । रायवाला पुलिस ने चंडीगढ़ से अवैध रूप से तस्करी कर लाई जा रही अंग्रेजी शराब की 16 पेटियां बरामद की हैं। यह शराब सेंट्रो कार से लाई जा रही थी। कार चालक मौके से फरार हो गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार रात खांडगांव पुलिया के पास बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक कार को मोड़कर हरिद्वार की ओर भाग निकला।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

पुलिस ने पीछा कर कार को मोतीचूर जंगल सफारी मार्ग पर पकड़ लिया, लेकिन आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया। तलाशी में कार से 96 बोतल और 192 अध्धों सहित कुल 16 पेटी चंडीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

एम-परिवहन ऐप से जांच करने पर कार फरमान निवासी रामपुर कलां, सहसपुर, देहरादून के नाम पंजीकृत पाई गई। पुलिस ने वाहन और शराब को कब्जे में लेकर रायवाला कोतवाली में खड़ा कर दिया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button