उत्तराखण्ड समाचार

देहरादून: सीएम का डालनवाला थाने में औचक निरीक्षण

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून के डालनवाला पुलिस थाने का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने में गंदगी और अव्यवस्था देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। खासतौर पर लॉकअप की खराब सफाई पर सीएम ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

थाने के एसएचओ मनोज मैनवाल सीएम के पहुंचने के समय मौजूद नहीं थे और सूचना मिलने के बाद भी देर से पहुंचे। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया।

सीएम ने थाने के एफआईआर रजिस्टर, ड्यूटी चार्ट और महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित मामलों की जानकारी ली और थाने में आए लोगों से बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने ट्रैफिक व्यवस्था और पुलिस सत्यापन अभियान में ढिलाई पर भी नाराजगी जताई और एसएसपी अजय सिंह को विस्तृत जांच कर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि कानून व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी जनता के प्रति जवाबदेह हैं। लापरवाही, अनुशासनहीनता और असंवेदनशीलता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और जवाबदेही सरकार की प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button