नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, तीन दिन के नवजात की भी गई जान – Hindi National News
उत्तराखण्ड समाचार

नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, तीन दिन के नवजात की भी गई जान

हल्द्वानी । हल्द्वानी में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मंडी समिति गेट के सामने एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें तीन दिन का नवजात शिशु भी शामिल है।

परिवार सुशीला तिवारी अस्पताल से डिलीवरी के बाद किच्छा लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। महिला की जान बच गई, लेकिन उसका पति और नवजात बच्चा नहीं बच पाए। कार में मौजूद दो अन्य परिजनों की भी मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

फायर स्टेशन के पास हुई इस घटना में फायर कर्मियों ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया। एक फायरमैन नहर की तेज धारा में बह भी गया, लेकिन कार चालक को बचाते हुए खुद भी सुरक्षित बाहर निकल आया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

यह हादसा न केवल एक परिवार के लिए बल्कि पूरे शहर के लिए हृदय विदारक क्षण बन गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button