उत्तराखण्ड समाचार

प्रदेश में सीमांत क्षेत्र विकास परिषद का गठन, सीमांत जिलों में नवाचार केंद्र स्थापित होंगे

गुप्तकाशी/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी में आयोजित चतुर्थ सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर घोषणा की कि प्रदेश में सीमांत क्षेत्र विकास परिषद का गठन किया जाएगा। यह परिषद सीमांत क्षेत्रों के विकास और वहां उपलब्ध सुविधाओं व सेवाओं में सुधार के लिए काम करेगी।

सीएम धामी ने बताया कि सीमांत जिलों में आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए नवाचार केंद्र बनाए जाएंगे। इन केंद्रों में बाल वैज्ञानिकों और अन्य प्रतिभागियों को प्रशिक्षण व जानकारी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता सीमांत क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं और सेवाएं सुनिश्चित करना है। बाल वैज्ञानिकों के साथ जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक जल संसाधन, आपदा प्रबंधन, विज्ञान-प्रौद्योगिकी और ऊर्जा संरक्षण जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।

सीएम ने यह भी बताया कि देहरादून में देश की पांचवीं साइंस सिटी बनाई जा रही है, जो पर्वतीय राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के नवाचारों पर नए भारत की गति और दिशा निर्भर करेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button