उत्तराखण्ड समाचार

मानसून से पहले तैयारियों की समीक्षा, मेयर ने समयबद्ध कार्य पूरे करने के दिए निर्देश

देहरादून: मानसून के मद्देनजर शहर की तैयारियों, स्वच्छता व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण और गोशालाओं के संचालन की समीक्षा के लिए मेयर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि बारिश शुरू होने से पहले सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं और जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

बैठक में मेयर ने शहर की कूड़ा संग्रहण और निस्तारण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करने तथा सभी क्षेत्रों में स्वच्छता को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

गोशालाओं की समीक्षा के दौरान मेयर ने पशुओं के रखरखाव, चारा-पानी की पर्याप्त उपलब्धता और अन्य आवश्यक सुविधाओं को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गोशालाओं का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप और सुव्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

मानसून के दौरान संभावित जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए मेयर ने संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष निगरानी करने, नालों की समय पर सफाई कराने और आपातकालीन व्यवस्थाओं को पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि बरसात के मौसम में शहरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button