उत्तराखण्ड समाचार

समान काम के लिए समान वेतन देने का आदेश

देहरादून। लंबे समय से समान काम के लिए समान वेतन की मांग कर रहे उपनल कर्मचारियों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए आदेश जारी कर दिया है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के अनुसार पहले चरण में करीब 5500 उपनल कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर 16 दिन से चल रही हड़ताल के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह आदेश जारी हुआ है। सरकार ने कहा है कि शेष कर्मचारियों को भी चरणबद्ध तरीके से समान वेतन का लाभ दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button