उत्तराखण्ड समाचार

विशेष सत्र की तैयारियों में जुटा विधानसभा सचिवालय

उत्तराखंड । उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय राज्य स्थापना की रजत जयंती पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय विशेष सत्र की तैयारियों में जुट गया है। यह विशेष सत्र नवंबर के पहले सप्ताह में देहरादून में आयोजित किया जाएगा। राज्य सरकार ने इस सत्र के आयोजन का निर्णय राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में लिया है।

इस सत्र में किसी भी प्रकार का विधायी कार्य नहीं किया जाएगा और न ही प्रश्नकाल होगा। सदन में केवल राज्य के अब तक के विकास, उपलब्धियों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कैबिनेट द्वारा सत्र की तिथि तय करने के लिए अधिकृत किया गया है, जिसे जल्द घोषित किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण इस माह के अंतिम सप्ताह में अधिकारियों की बैठक लेकर सत्र के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगी। सचिवालय ने सत्र को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

यह विशेष सत्र उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष का प्रमुख आयोजन होगा, जिसमें राज्य के विकास के 25 वर्षों की यात्रा पर विमर्श किया जाएगा और भविष्य के लिए नई दिशा तय की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button