हनोल के पास टोंस नदी में डूबकर लापता हुआ जखोल का युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ – Hindi National News
उत्तराखण्ड समाचार

हनोल के पास टोंस नदी में डूबकर लापता हुआ जखोल का युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

देहरादून। उत्तरकाशी का एक युवक आज देहरादून के त्यूनी में हनोल मंदिर के पास टोंस नदी में बह गया। एसडीआरएफ युवक की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, जखोल निवासी युवक दिनेश पुत्र हरिपाल हनोल मंदिर गया था। वहां वह टोंस नदी में गया था, जहां पैर फिसलने के कारण वह नियंत्रण खो बैठा और नदी में बह गया।

सूचना मिलने पर घटना स्थल पर एसओ मोरी, एसडीआरएफ टीम, मोरी उत्तरकाशी के एसओ मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। टीम युवक की तलाश में जुटी है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button