राष्ट्रीय

अरविंद केजरीवाल-सिसोदिया आगे, आतिशी पीछे, यहां जानें सबसे पहले इन हॉट सीटों का हाल

नई दिल्ली। राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। चुनावी मैदान में 70 सीटों के लिए 699 उम्मीदवार हैं। पांच फरवरी को करीब 13 हजार से अधिक बूथों पर कुल 60.54 फीसदी मतदान हुआ था। मतगणना केंद्रों की निगरानी भी सीसीटीवी के अलावा पर्यवेक्षकों की निगरानी में हो रही है। रुझानों में नई दिल्ली सीट से केजरीवाल आगे हो गए हैं। अब भाजपा के प्रवेश वर्मा पीछे हो गए हैं। लगातार तीन बार इस सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 2013 विधानसभा चुनाव में शिकस्त देकर अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुए थे। उन्होंने लगातार तीन बार इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। इस समय यह सीट केजरीवाल के पास है।

रुझानों में भाजपा के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी आगे चल रहे हैं। दिल्ली की सीएम और आप प्रत्याशी आतिशी पीछे चल रही हैं। कालकाजी सीट सबसे चर्चित सीटों में शामिल है। इस बार आम आदमी पार्टी ने कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री आतिशी को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व विधायक अलका लांबा को उतारा। इन चेहरों के कारण कालकाजी सीट एक बार फिर हॉट सीट बन गई है। वहीं भाजपा ने यहां से रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया। कालका सीट से उम्मीदवार बनाए गए बिधूड़ी अपने बयानों की वजह से विवादों में रहते हैं।

रुझानों में भाजपा के प्रत्याशी तरविंदर सिंह मारवाह हो गए हैं। आप के मनीष सिसोदिया अब आगे चल रहे हैं। इस बार जंगपुरा विधानसभा सीट पर चर्चा में है, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को पार्टी ने यहां से टिकट दिया है। इससे पहले मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा से चुनाव लड़ते रहे हैं। जंगपुरा में आम आदमी पार्टी के वर्तमान विधायक प्रवीण कुमार है वह नौकरी छोड़कर अन्ना आंदोलन से जुड़े थे। जंगपुरा सीट पर साल 2020 के विधानसभा चुनाव में प्रवीण कुमार करीब 45,086 वोटों से जीत हासिल की थी।

करावल नगर सीट से भाजपा के कपिल मिश्रा आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के मनोज त्यागी पीछे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने आरिबा खान को प्रत्याशी बनाया है। दिल्ली सरकार में मौजूदा कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन बल्लीमारान से आगे चल रहे हैं। भाजपा के प्रत्याशी कमल बागड़ी पीछे चल रहे हैं। इमरान हुसैनके सरकार के मंत्री होने के चलते यह सीट भी हॉट सीट बनी हुई है। कांग्रेस की तरफ से हारून यूसुफ चुनावी मैदान में है। हारून यूसुफ भी दिल्ली सरकार में पहले मंत्री रह चुके हैं। इसलिए इस सीट के रिजल्ट पर हर किसी की नजर है।

बाबरपुर विधानसभा सीट के रुझानों में आप के प्रत्याशी गोपाल राय आगे चल रहे हैं। भाजपा का अनिल वशिष्ठ पीछे चल रहे हैं। गोपाल राय पिछले 10 साल से केजरीवाल की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं। जिसके चलते यह सीट काफी चर्चा में है। इसलिए चुनाव परिणाम को लेकर भी लोगों में उत्सुकता है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज आगे चल रहे हैं। भाजपा की शिखा राय पीछे हैं। रुझानों में आम आदमी पार्टी के सत्येंद्र जैन पीछे चल रहे हैं। भाजपा के करनैल सिंह पीछे चल रहे हैं।

रुझानों में भाजपा के मनीष चौधरी आगे चल रहे हैं। यहां आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमानतुल्लाह खान पीछे चल रहे हैं। रुझानों में बिजवासन विधानसभा सीट से कैलाश गहलौत आगे चल रहे हैं। रुझानों में आम आदमी पार्टी के प्रदीप मित्तल आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता पीछे हैं। इस सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी राजेश गुप्ता आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी पूनम शर्मा पीछे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button