उत्तराखण्ड समाचार

भाजपा में नौ प्रवक्ता नियुक्त, खजानदास, विनोद चमोली और हनी पाठक को मिली जिम्मेदारी

 देहरादून |  भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक और राजनीतिक सवालों पर पार्टी की ओर से जवाब देने के लिए नौ प्रवक्ताओं की नई सूची जारी की है। देहरादून के पांच और अन्य जिलों के चार नेताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देहरादून महानगर से विधायक खजानदास, विधायक विनोद चमोली, कुंवर जपेंद्र, हनी पाठक और कमलेश रमन को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही देहरादून ग्रामीण से नवीन ठाकुर को भी प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।

पिथौरागढ़ से हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए मथुरादत्त जोशी को भी प्रवक्ता बनाया गया है। पार्टी ने उन्हें पहली बार महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। इसके अलावा काशीपुर से गुरविंदर सिंह चंडोक और नैनीताल से विकास भगत को भी प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इन सभी प्रवक्ताओं की सूची जारी करते हुए कहा कि यह टीम पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button